जरूरत की खबर- नेस्ले के बेबी फॉर्मूला में टॉक्सिन्स
बेबी अभी सिर्फ 15 दिन का है। बार-बार रो रहा है, रात में ठीक से सो नहीं पा रहा। सबको लगता है कि शायद मां के दूध से उसका पेट नहीं भर रहा। ऐसे में तुरंत सुझाव आता है कि फॉर्मूला मिल्क पिला देते हैं। बच्चा शांत हो जाएगा, अच्छी नींद आएगी। आज शिशु को फॉर्मूला मिल्क पिलाना काफी कॉमन हो गया है।
लेकिन क्या ये फॉर्मूला आपके शिशु के लिए सुरक्षित है? हाल ही में ग्लोबल फूड कंपनी नेस्ले ने कुछ इन्फेंट फॉर्मूला प्रोडक्ट्स को ग्लोबल मार्केट से वापस लिया है, क्योंकि उसमें एक दुर्लभ टॉक्सिन सेरुलाइड होने की आशंका जताई गई।
इसीलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि-
- फॉर्मूला मिल्क शिशु के लिए कितना सुरक्षित है?
- फॉर्मूला मिल्क खरीदते समय लेबल पर क्या देखना चाहिए?
- फॉर्मूला मिल्क देने से पहले पेरेंट्स को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
एक्सपर्ट: डॉ. संजय कुमार जैन, HOD, पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी, मैक्योर हॉस्पिटल, दिल्ली
सवाल- बेबी फॉर्मूला मिल्क क्या है?
जवाब- बेबी फॉर्मूला मिल्क या इंफेंट फॉर्मूला मिल्क 12 महीने से कम उम्र के बच्चों के लिए फैक्ट्री में तैयार किया गया फूड प्रोडक्ट होता है। इसे मां के दूध के विकल्प के रूप में या उसके साथ सप्लीमेंट की तरह दिया जाता है। यह पाउडर या लिक्विड रूप में उपलब्ध होता है।
इसमें बच्चे की सही बढ़त के लिए जरूरी प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल्स भी मिलाए जाते हैं। ये पोषक तत्व बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करते हैं। फॉर्मूला मिल्क पाउडर, कंसन्ट्रेट या रेडी-टू-यूज लिक्विड फॉर्म में मिलता है।
सवाल- शिशु को फॉर्मूला मिल्क कब और क्यों देते हैं?
जवाब- फॉर्मूला मिल्क खासतौर पर तब दिया जाता है, जब मां का दूध उपलब्ध न हो। कई बार मां का दूध पर्याप्त नहीं होता। कुछ मेडिकल कंडीशंस में बच्चे को ब्रेस्ट मिल्क नहीं दिया जा सकता। प्रीमेच्योर या कम वजन के शिशुओं को अतिरिक्त न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। ऐसे में डॉक्टर फॉर्मूला मिल्क की सलाह देते हैं। कामकाजी मांओं के लिए हर समय स्तनपान कराना संभव नहीं होता। ऐसी स्थिति में बच्चे के न्यूट्रिशन के लिए फॉर्मूला मिल्क एक विकल्प बनता है।
सवाल- क्या फॉर्मूला मिल्क शिशु के लिए सेफ है?
जवाब- हां, फॉर्मूला मिल्क बच्चों के लिए सेफ माना जाता है, अगर इसे सही तरीके से और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दिया जाए। फॉर्मूला तय मानकों के तहत बनाया जाता है और इसमें शिशु की उम्र के हिसाब से जरूरी पोषक तत्व होते हैं। लेकिन इसे तैयार करते समय साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









